Click Here
Click Here
Click Here

रांची : महावीर जयंती पर राजधानी में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

Ranchi: भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर कल, 31 मार्च 2026 को रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी...

Ranchi: भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर कल, 31 मार्च 2026 को रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खाने (वधशाला), मांस, मछली और मुर्गा की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. इस दिन मांसाहार से संबंधित किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी. नगर निगम ने स्पष्ट कहा है कि यह निर्णय धार्मिक आस्था और सामाजिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. महावीर जयंती जैन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें अहिंसा और जीवों के प्रति दया का विशेष महत्व होता है.

ये भी पढ़ें : 1984 सिख दंगा मामला: रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में वन मैन कमीशन गठित

निगरानी के लिए विशेष टीम की होगी तैनाती

प्रशासन ने सभी संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि 31 मार्च को यदि कोई भी व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है. रांची नगर निगम ने आम जनता और दुकानदारों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक तरीके से मनाने में सहयोग करें. प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए विशेष टीमों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके.

ये भी पढ़ें : देशभर में अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, जानें कब और कहां रहेंगी छुट्टियां

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *