Click Here
Click Here
Click Here

1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़े बदलाव: जानें किन लोगों के कार्ड होंगे बंद और जरूरी नई नियम

News Desk: आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी अब एक जरूरी दस्तावेज बन गया है. इसके बिना आप पैसों से जुड़े...

News Desk: आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी अब एक जरूरी दस्तावेज बन गया है. इसके बिना आप पैसों से जुड़े किसी भी काम को पूरा नहीं कर सकते. अगले महीने से पैन कार्ड में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इन बदलावों के बारे में हर व्यक्ति को जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो.

PAN कार्ड में नए बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है

1 अप्रैल से उन लोगों का PAN कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा जिनका PAN और Aadhaar का नाम मैच नहीं करता. ऐसे में समय रहते नाम अपडेट करना बेहद जरूरी है. अगर कार्ड इनएक्टिव हुआ, तो TDS अधिक कटेगा और रिफंड में भी परेशानी हो सकती है.

अब पैन कार्ड बनवाना होगा मुश्किल

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाना और कठिन हो जाएगा. अब आवेदन के लिए ज्यादा दस्तावेज़ देना जरूरी होगा, और जन्मतिथि साबित करने के लिए भी अलग प्रूफ दिखाना पड़ेगा.

PAN नियम में बड़े बदलाव अगले महीने से

  • बैंक और पोस्ट ऑफिस लेन-देन: अब सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा नकद जमा या निकासी पर PAN देना अनिवार्य होगा.
  • होटल, रेस्टोरेंट और फंक्शन खर्च: 1 लाख रुपये से ऊपर खर्च करने पर PAN देना जरूरी होगा.
  • वाहन खरीद: 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कार या बाइक खरीदते समय PAN देना अनिवार्य होगा.
  • प्रॉपर्टी डील: 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीद-बिक्री में PAN देना पड़ेगा.

ये बदलाव टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित करने और PAN को एक्टिव रखने के लिए लागू किए जा रहे हैं.

अगर PAN और आधार में नाम अलग है तो तुरंत बदलें

अगर आपके पैन और आधार कार्ड में नाम अलग है, तो इसे सही कराना जरूरी है. पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए स्टेप्स इस तरह हैं:

  • वेबसाइट पर जाएं – NSDL या UTIITSL की ऑफिशियल  साइट पर लॉगिन करें. पहली बार उपयोग कर रहे हैं तो पहले रजिस्टर करें.
  • Correction/Changes ऑप्शन चुनें – लॉगिन के बाद ‘Changes/Correction in PAN’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • बेसिक डिटेल्स भरें – PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईमेल आदि सावधानी से भरें.
  • टोकन नंबर प्राप्त करें – डिटेल्स भरने के बाद 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा.
  • डिटेल्स बदलें – जिन जानकारियों को अपडेट करना है, उन्हें सिलेक्ट करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें – अगर मांगे जाएं तो जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फाइनल सबमिशन – सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़कर फीस सबमिट करें.

इन स्टेप्स के बाद आपका पैन कार्ड अपडेट हो जाएगा और फ्यूचर में टैक्स या बैंक लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *