Click Here
Click Here
Click Here

रांची : सूचना आयुक्त की नियुक्ति को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Ranchi: सूचना आयुक्त की नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की...

Ranchi: सूचना आयुक्त की नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में बीते 25 मार्च को हुई बैठक में नाम की अनुशंसा को सार्वजनिक करने, आवेदकों की सूची, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के चयन के मापदंड निर्धारण को सार्वजनिक करने की मांग की गई है. लोकायुक्त एवं सूचना आयुक्त समेत संवैधानिक पदों को लेकर दायर जनहित याचिका (W.P. (PIL) No. 2894/2021 में हस्तक्षेप याचिका (IA) दाखिल किया गया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट के अंजलि भारद्वाज बनाम भारत संघ मामले में दिए गए आदेशों का हवाला देते हुए चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और वेबसाइट पर डीटेल्स डालने की भी मांग की गई है. गौरतलब है कि आगामी बुधवार 1 अप्रैल को मामले की सुनवाई निर्धारित है. वहीं राज्य सरकार ने 1 अप्रैल के पूर्व रिक्त पदों को भरने की बात भी कोर्ट में कही थी. मामले में याचिकाकर्ता सह अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ने याचिका दाखिल की है.

ये भी पढ़ें : रेप केस में HC ने हजारीबाग SP से पूछा- पांच दिन बाद भी आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए? गड़बड़ी हुई तो SP स्वयं जिम्मेवार होंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *