Click Here
Click Here
Click Here

SIR प्रक्रिया को लेकर JMM ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र, ECINet ऐप और गणना प्रपत्र को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

Ranchi: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड को पत्र...

JMM
JMM

Ranchi: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड को पत्र लिखकर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया है. पार्टी ने ECINet मोबाइल ऐप के उपयोग और मतदाताओं को अतिरिक्त गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है. झामुमो ने पत्र में कहा है, कि राज्य के विभिन्न जिलों से जानकारी मिल रही है कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान ECINet मोबाइल ऐप से मतदाताओं के फोटो लिए जाने को लेकर अलग-अलग तरह की सूचनाएं सामने आ रही हैं. इससे मतदाताओं और बूथ स्तरीय अधिकारियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

आधिकारिक निर्देश सार्वजनिक करने की मांग

पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा है, कि क्या गृह-गणना के दौरान ECINet ऐप के माध्यम से मतदाताओं का फोटो लेना अनिवार्य है या केवल अनुमत है? यदि यह प्रक्रिया लागू है तो उससे संबंधित आधिकारिक निर्देश सार्वजनिक किए जाएं और सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा BLO को एक समान दिशा-निर्देश जारी किए जाएं. यदि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, तो इस संबंध में भी स्पष्ट परिपत्र जारी करने की मांग की गई है.

म साक्षरता वाले इलाकों में समस्या अधिक

झामुमो ने यह भी कहा कि गणना प्रपत्र भरते समय कई मतदाताओं से अनजाने में गलतियां हो सकती हैं. खासकर ग्रामीण और कम साक्षरता वाले इलाकों में यह समस्या अधिक देखने को मिल सकती है. इसलिए हर मतदाता को मूल गणना प्रपत्र के साथ एक अतिरिक्त (फोटोकॉपी/जेरॉक्स) प्रपत्र भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि गलती होने पर नया फॉर्म भरकर जमा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: बोकारो: पेटरवार प्रखंड कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान सहायक 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *