Click Here
Click Here
Click Here

प्लास्टिक पर रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 6 महीने में 649.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 2.32 लाख का जुर्माना

Ranchi: रांची को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान...

Ranchi: रांची को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. जनवरी 2026 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में निगम की टीम ने 649.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है. वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों से 2,32,550 का जुर्माना भी वसूला गया है.

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम लगातार चला रही अभियान

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम लगातार शहर के बाजारों, दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट, सब्जी और फल मंडियों समेत विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में जांच अभियान चला रही है. जहां भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल, बिक्री या भंडारण पाया जा रहा है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है. नगर निगम ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, जल स्रोतों, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है. यही प्लास्टिक नालियों को जाम कर जलभराव की समस्या बढ़ाता है और प्रदूषण का भी बड़ा कारण बनता है.

निगम ने शहरवासियों और व्यवसायियों से अपील की है, कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और उसकी जगह कपड़े, जूट, कागज या अन्य पर्यावरण अनुकूल व दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले विकल्प अपनाएं.

यह भी पढ़ें: रांचीः हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, झारखंड सदर अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे विदेशी छात्रों को भी मिलेगा स्टाइपेंड

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *