Click Here
Click Here
Click Here

परिवहन कार्यालय आपके द्वार महाअभियान हाटगम्हारिया में आयोजित

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हारिया प्रखंड की सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल जयपुर पंचायत में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘परिवहन कार्यालय आपके...

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हारिया प्रखंड की सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल जयपुर पंचायत में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ महाअभियान के तहत विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके पंचायत स्तर पर ही परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़े. शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (RTA) के सचिव, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया. शिविर में कुल 61 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 43 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर आवेदन कर परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ प्राप्त करें.

शिविर में मिली ये सुविधाएं

शिविर में आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट भी आयोजित किया गया। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया. इसके अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया. परिवहन विभाग के अनुसार इच्छुक आवेदकों को पहले प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से सारथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा. लर्निंग लाइसेंस का शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm या डेबिट कार्ड से जमा किया जाएगा. शिविर में नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन का प्रिंटआउट साथ लाना भी अनिवार्य है. शिविर में भाग लेने वाले आवेदकों को आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, आयु प्रमाण के लिए दसवीं की अंकपत्रिका या अन्य वैध दस्तावेज, पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो तथा रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की जानकारी साथ लानी होगी. परिवहन विभाग का यह महाअभियान ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

Also Read : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में नए दाखिलों का रास्ता साफ, NMC ने 100 सीटों को दी मंजूरी, 150 सीटों की तैयारी तेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *