Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस में बड़ी पदोन्नति: सैकड़ों पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. डीजीपी कार्यालय ने झारखंड सशस्त्र पुलिस...

AI Generated
AI Generated

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. डीजीपी कार्यालय ने झारखंड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के हवलदारों को अवर निरीक्षक (सशस्त्र) यानी सब-इंस्पेक्टर (S) की कोटि में प्रोन्नति देने के लिए केंद्रीय चयन परिषद की बैठक का विवरण साझा किया है.जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 179 रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई है.

आरक्षण श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है

  •  अनारक्षित: 135 पद
  •  अनुसूचित जाति: 14 पद
  • अनुसूचित जनजाति: 44 पद

ये IPS है चयन समिति के मुख्य सदस्य

– आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी

– पटेल मयूर कन्हैयालाल

– चौथे मनोज रतन

– सुरेन्द्र कुमार झा

इसे अंतिम पदोन्नति आदेश नहीं माना जाए

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया विवरण केवल चयन परिषद की कार्यवाही का हिस्सा है. इसे अंतिम पदोन्नति आदेश नहीं माना जाए.

पदोन्नति और नए पदस्थापन के संबंध में आधिकारिक आदेश अलग से निर्गत किए जाएंगे. जल्द ही चयनित हवलदारों को नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी होंगे.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *