झारखंड में हाईवे का सफर हुआ महंगा: टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

रांचीः झारखंड के सभी 23 टोल प्लाजा पर नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. इस वृद्धि का सबसे अधिक असर...

रांचीः झारखंड के सभी 23 टोल प्लाजा पर नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. इस वृद्धि का सबसे अधिक असर कमर्शियल और भारी वाहनों पर पड़ेगा. निजी कारों के लिए दरों में 5 से 15 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. इससे झारखंड के धनबाद, रांची, हजारीबाग, और जमशेदपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल दरों में 4 से 6 फीसदी तक की वृद्धि लागू की है.

फास्टैग पास में बदलाव

सालाना पास की नई कीमत: अब कार मालिकों को सालाना पास के लिए 3075 देने होंगेस पहले यह 3000 रुपए था).

लिमिट: इस पास के तहत 1 वर्ष में अधिकतम 200 बार टोल पार करने की सुविधा मिलती है.

स्थानीय पास: राहत की बात यह है कि 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है,यह लगभग 350 से 360 रुपए के करीब है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *