Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा:ऑटो पलटने से कई लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

  सिमडेगा: जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी रोड टापुडेगा के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर...

 

सिमडेगा: जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी रोड टापुडेगा के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घायलों में मो. मैनुल हक (55 वर्ष), 25 साल की ज्योति समद 5 वर्ष की माहि निवासी बेसराजारा शामिल हैं, जो घुटबहार से सिमडेगा आ रहे थे. वहीं मेरमडेगा निवासी शांति देवी (35 वर्ष), राधिका देवी, अनिल मेहर और 2 वर्षीय महेश्वरी मेहर भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं. ये सभी पंडरीपानी से ठेठईटांगर की ओर जा रहे थे.

दुर्घटना में शांति देवी, राधिका देवी और ज्योति समद को गंभीर चोटें आई हैं. विशेष रूप से शांति देवी का हाथ टूट जाने की पुष्टि हुई है. बताया गया कि तीव्र गति से ऑटो चलाने के दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलट गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *