Ranchi : राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को सुखदेवनगर थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश दिए.
Also Read : शराब घोटाले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच की मांग
मालखाना और पुरानी गाड़ियों के निपटारे पर जोर
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने के मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने पाया कि लंबे समय से जब्त की गई पुरानी गाड़ियां परिसर में जगह घेर रही हैं.एसएसपी ने निर्देश दिया कि मालखाने में दर्ज सभी सामानों का रजिस्टर से मिलान किया जाए. वर्षों से खड़ी पुरानी और कंडम गाड़ियों के नीलामी या स्क्रैप) की प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत जल्द शुरू की जाए. साथ ही मालखाना को व्यवस्थित रखा जाए ताकि साक्ष्यों के रखरखाव में कोई कोताही न हो.
Also Read : नशीली खेप के साथ दो तस्कर पकड़े गए, पलामू पुलिस ने 216 किलो डोडा जब्त किया
चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर कड़ा रुख
शहर में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर एसएसपी ने गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई छिनतई की घटनाओं की फाइलें तलब कीं और उनकी विस्तृत समीक्षा की उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए.चेन स्नेचिंग के हॉटस्पॉट्स को चिन्हित करें और सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाएं.
Also Read : बीजेपी में लिएंडर पेस : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को अपडेट रखने का निर्देश
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को अपडेट रखने और फाइलों का रख-रखाव सही ढंग से करने को कहा गया. वारंटियों और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को आगाह किया कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ मानवीय और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें.
शाम के समय और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया
एसएसपी ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, संतरी पोस्ट और हाजत की स्थिति का भी निरीक्षण किया. उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा.
Also Read : बिजली गिरने से सिमडेगा के कुंदुरमुंडा में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
