Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : अवैध कोयला का भंडारण व परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने अवैध रूप से कोयला का भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन...

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने अवैध रूप से कोयला का भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलापाड़ा एवं कालिदासपुर क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला का भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. मंगलापाड़ा क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ व्यक्ति साइकिल से अवैध कोयला उतारते पाए गए. पुलिस को देखते ही कई व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि तीन अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया.

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग: DVC के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिजली दरों में 40% तक की भारी बढ़ोतरी, कृषि क्षेत्र को राहत

9 क्विंटल अवैध कोयला जब्त

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कोयला संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. मौके से लगभग 9 क्विंटल अवैध कोयला, 6 साइकिल और एक वजन मशीन बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अवैध कोयला चोरी एवं परिवहन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बता दें कि पाकुड़ पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें : रांची : JSSC CGL पेपर लीक प्रकरण में ASO संतोष कुमार मस्ताना ने CID कोर्ट में डिस्चार्ज फाइल किया, कुणाल प्रताप सिंह की बेल अभी भी पेंडिंग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *