पाकुड़ पार्क में मैकेनिकल बुल राइड में फंसा मासूम, मची अफरा-तफरी

पाकुड़: पाकुड़ शहर के प्रसिद्ध सिदो कान्हू मुर्मू पार्क से एक घटना सामने आई है, जो फिलहाल सोशल मीडिया में वायरल है....

Pakur Park
पाकुड़ पार्क में मैकेनिकल बुल राइड में फंसा मासूम

पाकुड़: पाकुड़ शहर के प्रसिद्ध सिदो कान्हू मुर्मू पार्क से एक घटना सामने आई है, जो फिलहाल सोशल मीडिया में वायरल है. यहां मनोरंजन के लिए लगाए गए मैकेनिकल बुल राइड पर सवारी के दौरान एक बच्चा मशीन के बीच में बुरी तरह फंस गया. घटना के बाद पार्क में काफी देर तक चीख-पुकार मची रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा जैसे ही बुल राइड पर चढ़ा, मशीन की तकनीकी खराबी या असंतुलन के कारण वह उसके बीच वाले हिस्से में फंस गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद दर्जनों लोग और पार्क के कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मशीन से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा पर उठे सवाल

काफी कोशिशों के बाद बच्चे को घायल अवस्था में मशीन से बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. इस घटना ने पार्क में लगे झूलों और मशीनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, कि क्या इन मशीनों की नियमित तकनीकी जांच की जाती है? क्या ऑपरेटर के पास आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई ट्रेनिंग थी? बच्चों के लिए सुरक्षित मानक अपनाए गए थे या नहीं? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में लगे सभी झूलों की जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: DVC के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिजली दरों में 40% तक की भारी बढ़ोतरी, कृषि क्षेत्र को राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *