Click Here
Click Here
Click Here

हाईकोर्ट के आदेश से खाली जमीन पर फिर नजर! रिम्स की दीवार-बोर्ड तोड़े

रांची: राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में अतिक्रमण हटाने के बाद अब असामाजिक तत्वों की गतिविधियां फिर सामने आने लगी हैं. हाईकोर्ट...

Rims AI Photo
एआई इमेज

रांची: राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में अतिक्रमण हटाने के बाद अब असामाजिक तत्वों की गतिविधियां फिर सामने आने लगी हैं. हाईकोर्ट के निर्देश पर खाली कराई गई जमीन को दोबारा कब्जाने की कोशिश के बीच रिम्स की चाहरदीवारी और सूचना पट्ट को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है.

हाल ही में हटाया गया था अतिक्रमण

इस संबंध में रिम्स के अपर चिकित्सा अधीक्षक शैलेश कुमार तिपाठी ने बरियातू थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. शिकायत के मुताबिक, उच्च न्यायालय के निर्देश पर हाल ही में रिम्स परिसर से अतिक्रमण हटाया गया था. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व अब उस खाली कराई गई जमीन को फिर से निशाना बना रहे हैं.

चाहरदीवारी कर रहे क्षतिग्रस्त

बताया गया है कि ये लोग रिम्स के सूचना पट्ट (साइन बोर्ड) को तोड़ रहे हैं. चाहरदीवारी को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. परिसर को दोबारा अतिक्रमण की ओर धकेलने की कोशिश में हैं. इधर, रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीर मानते हुए निदेशक के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अपर चिकित्सा अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से थाना प्रभारी से कहा है कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची में अनोखी चोरी का मामला, ज्वेलर ने 13 साल के बच्चे को बनाया मोहरा, घर से 15 लाख के जेवर उड़ाए

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *