Click Here
Click Here
Click Here

एक नंबर, दो बाइक! पाकुड़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, मालिक परेशान

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में डुप्लीकेट नंबर प्लेट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे बाइक मालिकों की...

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में डुप्लीकेट नंबर प्लेट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे बाइक मालिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.
मोहनपुर निवासी प्रदीप भगत की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बिहार के भागलपुर में किसी दूसरी बाइक पर इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रदीप भगत ने बताया कि उनके पास होंडा साइन बाइक है, जबकि जिस बाइक पर उनका नंबर इस्तेमाल हो रहा है, वह होंडा पैशन प्रो बताई जा रही है.

मामले का खुलासा कब हुआ ? 

मामले का खुलासा तब हुआ, जब उनके पते पर भागलपुर से ट्रैफिक चालान का नोटिस पहुंचा. प्रदीप भगत का कहना है कि वे कभी उस इलाके में गए ही नहीं हैं.
इस घटना के बाद प्रदीप भगत काफी चिंतित हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे वे किसी कानूनी या आपराधिक मामले में फंस सकते हैं. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

साइबर ठगों के बाद अब नंबर प्लेट गैंग एक्टिव

यह घटना वाहन नंबर प्लेट के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है.आपको बता दें कि साइबर ठग जहां एक ओर नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वाहन नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल भी एक बड़ी चिंता बनता जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *