विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की मौत मामले में पोस्टपार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म, जीव काटने और दांत तोड़ने की पुष्टि नहीं

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई खुलासे किए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस और कोर्ट को...

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई खुलासे किए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस और कोर्ट को उपलब्ध करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, उसके जीव काट दिए गए और दांतों को तोड़ दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत सारी बातें क्लियर हो चुकी है कि जो बाते पूर्व में आग की तरह फैलाई जा रही थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह और नाक को दबाया जाना बताया गया है. बच्ची की मौत का कारण स्वांस रुकना बताया गया है.

Also Read : ITBP Constable Bharti 2026: कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

केस को डाइवर्ट करने की कोशिश की गई थी

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बच्ची की हत्या में शामिल महिला सहित उसके प्रेमी ने केस को डाइवर्ट करने की भरसक कोशिश की. शव को रास्ते में ऐसी जगह पर रख दिया गया था, जहां लोगो की नजर पड़ जाए.

Also Read : धनबाद: भू-धंसान में तीन की मौत के बाद भारी बवाल, BCCL अधिकारियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़

हत्या के बाद गुप्तांग में बांस डाला गया और चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची की मौत के बाद उसके चेहरे को कुचला गया था पत्थर से. हत्या के बाद केस को डाइवर्ट करने के लिए बच्ची के गुप्तांग में बांस डाला गया था ताकि यह दुष्कर्म का मामला लगे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस तथ्य की पुष्टि की गई है.पोस्ट मार्टम रिपोर्ट यह भी कह रहा कि बच्ची की हत्या वहां नहीं की गई जहां से शव मिला. हत्या कही और की गई और शव को रास्ते के किनारे रख दिया गया.

Also Read : झारखंड हाईकोर्ट में सशरीर पेश हुए चतरा SP सुमित अग्रवाल, हैबियस कॉर्पस पर हुई सुनवाई

एसपी रात से ही विष्णुगढ़ में कर रहे कैंप

एसपी, हजारीबाग ने मंगलवार की रात से ही इस प्रकरण की जांच के लिए विष्णुगढ़ थाने ने कैंप कर रहे. बुधवार की सुबह भी उन्होंने एसआईटी के साथ कुसुंबा गांव पहुंचकर पूरे मामले की पुनः तफ्तीश की.

Also Read : BCCI से श्रेयस अय्यर को झटका, स्लो ओवर रेट पर लगाया भारी जुर्माना

शीघ्र करेंगे खुलासा,कड़ी दर कड़ी साक्ष्य के आधार पर बढ़ रही जांच

एसपी, हजारीबाग ने बताया कि मामला संवेदनशील है,अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.जो अफवाहें फैलाई जा रही है वह बेबुनियाद है.सारी बातों,तथ्यों और घटनाक्रम का खुलासा कुछ घंटों में की जाएगी.

करीबी रिश्तेदार महिला और उसके प्रेमी से पुलिस पूछताछ जारी

बुधवार को भी पुलिस ने बच्ची की करीबी रिश्तेदार महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की कार्रवाई जारी है.पूछताछ के आधार पर पुलिस अब परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाने पर भी काम कर रही। दोनो के बयानों का क्रास एक्जामिनेशन किया जा रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *