लोहरदगा : 4 अप्रैल से सुरक्षित रक्त आधान को लेकर राज्यस्तरीय कार्यक्रम, स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Lohardaga: वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी चार-पांच अप्रैल को लोहरदगा स्थित नगर भवन में सुरक्षित...

Lohardaga: वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी चार-पांच अप्रैल को लोहरदगा स्थित नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी इमरजेंसी केयर के सचिव देशराज गोयल और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख सजल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम में कई चिकित्सक, विशेषज्ञ, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि, लोहरदगा के सरकारी और निजी अस्पताल के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं कर्मियों के बीच सुरक्षित रक्त आधान (Blood Transfusion) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समन्वय स्थापित करना तथा उनके योगदान को सम्मानित करना है.

ये भी पढ़ें : रांची : जेलो में रिक्त पदों को लेकर हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘प्रक्रिया को टालने का हो रहा है प्रयास’

दूसरे राज्यों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशेषज्ञ स्वास्थ्य प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण देंगे. कार्यक्रम में ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, अस्पताल से जुड़े हुए लोग, सरकारी और गैर सरकारी दोनों, स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग, चिकित्सक, झारखंड के लगभग सभी जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल होंगे. बिहार, उड़ीसा, दिल्ली बंगाल से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसमें हमारे विशेषज्ञ इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को यह प्रशिक्षण देंगे कि जब हम रक्तदान करते हैं तो क्या वह सुरक्षित रूप से जरूरतमंद तक पहुंच पाता है. कहीं हमारा किया हुआ रक्तदान मरीज के लिए लापरवाही के कारण घातक तो नहीं बन रहा है.

ये भी पढ़ें : अपहरण की साजिश नाकाम, स्कॉर्पियो सवार 8 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *