Click Here
Click Here
Click Here

एसीबी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार क्लर्क रांची से गिरफ्तार

रांची:एसीबी हजारीबाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय...

रांची:एसीबी हजारीबाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय से वांछित अभियुक्त अरुण कुमार को रांची से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2017 का है. अरुण कुमार, जो उस समय ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले), कार्य प्रमण्डल, रामगढ़ में कनीय लेखा लिपिक के पद पर तैनात थे, के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था. एसीबी ने जांच के बाद 10 अगस्त 2017 को कांड संख्या 29/17 दर्ज की थी. उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया था. अनुसंधान के दौरान उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति पाए जाने के पुख्ता सबूत मिले थे, जिसके आधार पर एसीबी ने माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था. मामले के ट्रायल के दौरान अभियुक्त अरुण कुमार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके बाद न्यायालय ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 मार्च को उनके रांची स्थित दीपाटोली आवास से उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *