रांची में जनता दरबार का असर: एक ही दिन में सैकड़ों समस्याओं का किया गया तुरंत समाधान

रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की समस्याओं को तेजी से हल करने के लिए सभी अंचल में जनता...

Ranchi Janta Darbar
जनता दरबार में जनता की समस्या का समाधान करते उपायुक्त

रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की समस्याओं को तेजी से हल करने के लिए सभी अंचल में जनता दरबार लगाया जाता है. उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज भी जिले के सभी अंचलों और प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. मंगलवार को अवकाश होने के कारण यह दरबार बुधवार को लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बचाना और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है. इस पहल के तहत राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन और अन्य योजनाओं से जुड़े मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली.

मांडर में 50 मामलों का निपटारा

मांडर अंचल और प्रखंड में कुल 50 मामलों का निष्पादन किया गया. यहां आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए. साथ ही कई जरूरतमंदों को वृद्धा पेंशन की स्वीकृति भी दी गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली.

सिल्ली में 64 और खलारी में 17 मामले सुलझे

सिल्ली अंचल में 64 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें आय, जाति, आवासीय और पंजी सुधार जैसे मामले शामिल रहे. वहीं खलारी में 17 मामलों का समाधान किया गया.

अरगोड़ा और चान्हो में भी दिखा असर

अरगोड़ा अंचल में 71 आवेदन आए, जिनमें से 62 का तुरंत निपटारा किया गया. वहीं, चान्हो अंचल में सबसे ज्यादा 212 मामलों पर कार्रवाई हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए गए.

अनगड़ा में 137 मामलों का समाधान

अनगड़ा अंचल में 137 मामलों का निष्पादन किया गया. यहां दाखिल-खारिज, पंजी सुधार और प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई हुई. कई मामलों में मौके पर ही दस्तावेजों में सुधार कर लोगों को राहत दी गई.

लोगों को मिली बड़ी राहत

जिला प्रशासन की इस पहल से साफ है कि अब लोगों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही जल्दी सुलझ रही हैं. जनता दरबार के जरिए लोगों को न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: विष्णुगढ़ प्रकरण: हजारीबाग पहुंची DGP तदाशा मिश्र, SIT के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *