Ranchi: राजधानी रांची में एक युवक ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. बताया जाता है कि युवक घरेलू विवाद से काफी परेशान था जिसके बाद यह कदम उठाया. परिवार वालों ने आनन फानन में सदर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. फिलहाल युवक बेहोश अवस्था में है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जहर खाने वाले युवक का नाम जितेंद्र साव है और वह रांची के मांडर इलाके का रहने वाला है. फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. इस मामले को लेकर मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हमें इस प्रकार की मामले की जानकारी नहीं मिली है. वहीं सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि जहर खाने का मामला सामने आया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. किस वजह से युवक जहर खाया है, यह जांच का विषय है. फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है.



