Click Here
Click Here
Click Here

रांची ट्रेड फेयर में विदेशी स्वाद का जलवा, ईरान का चॉकलेट और अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स बने आकर्षण

रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. झारखंड...

रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेयर में बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे. हर स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. इस बार ट्रेड फेयर में पहली बार इलास्टिक फीटेड बेडशीट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जो हर साइज में उपलब्ध है और आसानी से गद्दे में फिट हो जाता है. इसकी कीमत लगभग एक हजार रुपये रखी गई है.

Also Read : रांची में भीषण सड़क हादसा, हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी रंजीता एक्का की मौत

ईरान के चॉकलेट और अफगान ड्राई फ्रूट्स की खास डिमांड


ट्रेड फेयर में ईरान का चॉकलेट लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जहां अलग-अलग वैरायटी 200 से 1600 रुपये तक में उपलब्ध है. वहीं अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इसके अलावा शुद्ध घी, शहद और नट्स से बनी मिठाइयों के साथ बंगाल का प्रसिद्ध संदेश भी लोगों की पसंद बना हुआ है, जिसकी 15 से अधिक वैरायटी यहां मिल रही है. महिलाओं के बीच साड़ियों के स्टॉल पर खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां मात्र 500 रुपये में पांच साड़ियां बिक रही हैं और लोग एक साथ कई साड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं.

Also Read : असम के चाय बागानों में हेमंत सोरेन की हुंकार, वोट बैंक से हक और सम्मान की ओर बढ़ा आदिवासी समाज

 व्यापार के साथ मनोरंजन का भी संगम


चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस मेगा ट्रेड फेयर से शहर के व्यवसायिक माहौल को नई ऊर्जा मिल रही है और उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं. महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन रांची को एक उभरते ट्रेड हब के रूप में पहचान दिला रहा है, जहां व्यापार, फूड और मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है.

Also Read : हजारीबाग में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच टीम गठित

 पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह 


मेगा ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें 6 से 16 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण और पूनम आनंद की देखरेख में आयोजित हुई. विजेताओं को विधायक मथुरा महतो ने पुरस्कृत किया और इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर आयोजन की सराहना की. इस मौके पर चैंबर के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *