धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई, कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

NEWS DESK: रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई...

NEWS DESK: रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और हर दिन नए रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं.

डायरेक्टर आदित्य धर की इस जासूसी एक्शन थ्रिलर ने भारत में 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं. रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी. 1 अप्रैल को फिल्म ने भारत में करीब 24.06 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन रहा, लेकिन इसके बावजूद कुल आंकड़े बेहद मजबूत बने हुए हैं.

भारत नेट कलेक्शन लगभग 890 करोड़ रुपये तक पहुंचा

13 दिनों के बाद फिल्म का भारत नेट कलेक्शन लगभग 890 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था. 14वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 920.02 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1466.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

भाषा के आधार पर देखें तो फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा है. अन्य भाषाओं में फिल्म ने सीमित लेकिन स्थिर प्रदर्शन किया है, जिसमें मलयालम, तमिल और तेलुगु वर्जन शामिल हैं.

फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी

ट्रेड एक्सपर्ट्स और मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है. फिलहाल धुरंधर 2 कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है.
इस फिल्म ने पुष्पा 2, स्त्री 2 और छावा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में भी इसने केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर और कल्कि 2898 एडी को पार कर लिया है.अब फिल्म की नजर बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड पर टिकी है, जिन्हें पार करना इसका अगला बड़ा लक्ष्य माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *