Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: तालाब में डूबने से तीन बच्चे की मौत, एक ही परिवार के दो चिराग बुझे

Khunti: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के गुफु बड़का टोली गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तालाब...

Khunti: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के गुफु बड़का टोली गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें : सीएम हेमंत का असम में ताबडतोड़ चुनाव प्रचार, कहा- ‘तीर-धनुष सिर्फ चुनाव चिन्ह नहीं, आदिवासियों के स्वाभिमान की पहचान’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्कूल से लौटने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुफु के छात्र थे. जिनमें निमिसन गुड़िया (8 वर्ष): पिता- सुमन गुड़िया (कक्षा 2 का छात्र), जइसन गुड़िया (10 वर्ष): पिता- सुमन गुड़िया (कक्षा 3 का छात्र) और डेविड गुड़िया (6 वर्ष): पिता- हेरमन गुड़िया (कक्षा 1 का छात्र) शामिल है. बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों बच्चे घर न जाकर पास के ही एक तालाब की ओर खेलने चले गए थे. खेलते-खेलते वे तालाब के करीब पहुंचे और संभावना जताई जा रही है कि नहाने के क्रम में वे गहरे पानी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें : रांची शर्मसार: आदिवासी महिला के चेहरे पर कालिख पोत घुमाया, झारखंड कांग्रेस ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

मां ने देखा किनारे पर रखा कपड़ा

काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो निमिसन और जइसन की मां मेलानी गुड़िया उन्हें खोजने निकलीं. तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े देख उनके होश उड़ गए. अनहोनी की आशंका में उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को शोर मचाकर बुलाया. ग्रामीण प्रवीण गुड़िया और लुकस गुड़िया ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. इस हादसे ने कई परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है. सुमन गुड़िया के दो ही बेटे थनिमिसन और जइसन जिनकी मौत हो गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *