अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में झारखंड पुलिस के दो पदाधिकारियों ने लहराया परचम, जीता मेडल

रांची: नागपुर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस के दो पुलिस पदाधिकारी ने परचम लहराया...

रांची: नागपुर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस के दो पुलिस पदाधिकारी ने परचम लहराया है. सब इंस्पेक्टर अनुपम प्रकाश और सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने मेडल जीता है. इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने ऑफिसर्स फोटोग्राफी और लिफ्टिंग पैकिंग एंड फॉरवर्डिंग में मेडल जीता है. 29 मार्च को शुरू हुआ यह सम्मेलन तीन अप्रैल तक चलेगा. इस आयोजन में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 1,300 पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं. इसके अलावा, 400 से अधिक पुलिस कुत्ते भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं. छह दिवसीय इस सम्मेलन में कंप्यूटर जागरूकता, पुलिस डॉग (कुत्ते) प्रतियोगिताएं, पुलिस वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, तोड़फोड़ विरोधी अभियान और जांच में वैज्ञानिक सहायता सहित कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *