Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : आक्रोशित लोगों ने गैस सिलेंडर के साथ किया सड़क जाम, गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप

Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के जयपुर रोड पर गुरुद्वारे के समीप आक्रोशित लोगों ने गैस सिलेंडर के साथ सड़क जाम कर...

Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के जयपुर रोड पर गुरुद्वारे के समीप आक्रोशित लोगों ने गैस सिलेंडर के साथ सड़क जाम कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी सही तरीके से गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर रहा है. हालांकि जिला प्रशासन यह आश्वासन दे रहा है कि लोगों के घर तक गैस सिलेंडर पहुंचा दिया जायेगा, लेकिन यह संभव नहीं हो पाता. इसके कारण आमलोग गैस के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. ऐसी स्थिति में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी सिलेंडर के साथ गैस लेने के लिए बुलाते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों को गैस मिल पाता है जबकि ज्यादातर लोग खाली हाथ लौट जाते हैं.

ये भी पढ़ें : विष्णुगढ़ हत्याकांड: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा पुलिसिया कहानी चंदा मामा के किस्सों जैसी, बलि के एंगल पर उठाए तकनीकी सवाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा- प्रशासन कर रहा मॉनिटरिंग

लोगों ने कहा कि गैस के चक्कर में अन्य काम प्रभावित हो रहा है. मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा. हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि ने लोगों को समझाने की कोशिश की. जिला आपूर्ति पदाधिकारी संदीप भगत की मानें तो लोगों के अंदर इस तरह की भावना बन गयी है कि गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा. इसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं, जबकि जिले में पूर्व की तुलना में अधिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गैस वितरण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. खुद इस मामले को लेकर जिले की डीसी प्रेरणा दीक्षित काफी सख्त नजर आ रही हैं. उन्होंने भी कई बार गैस एजेंसियों के पदाधिकारी को जिला प्रशासन के पदाधिकारी के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है. गैस सिलेंडरों की सही रूप से आपूर्ति कराई जाए, इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. बावजूद इसके अगर आमलोग परेशान होकर सड़कों पर उतर रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें : गुमला में स्ट्रॉबेरी खेती से बदल रही किसानों की तस्वीर, पलायन पर लग सकता है लगाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *