जमशेदपुर: सड़क पर पिस्टल लहराने वाले दो अपराधी को पुलिस ने हाथ जोड़कर कराया परेड

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड गणगौर स्वीट्स के पास सरेआम पिस्टल लहराते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

Jamshedpur Crime
दोनों अपराधियों को पुलिस ने कराया परेड

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड गणगौर स्वीट्स के पास सरेआम पिस्टल लहराते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शेख सारिक इमाम उर्फ अमयान और उसके साथी मो. सलमान को ओल्ड पुरुलिया रोड में थाना से करीब दो किलोमीटर तक पुलिस ने पैदल घुमाया, ताकि लोगों में इन अपराधियों का खौफ खत्म हो सके.

शेख सारिक इमाम के खिलाफ पहले से तीन केस दर्ज

शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुये सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को बताया, कि गिरफ्तार युवक शेख सारिक इमाम कपाली बंधुगोड़ा का रहने वाला है, जबकि उसका साथी मो. सलमान कपाली गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास रहता है. गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्तौल, आठ गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार शेख सारिक इमाम शातिर बदमाश है. उसके खिलाफ पूर्व में आजादनगर में तीन केस दर्ज है.

गत एक अप्रैल को मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में पत्नी के साथ सड़क पर विवाद होने के बाद जब स्थानीय लोग जुट गये तो शेख सारिक इमाम उर्फ अयान पिस्टल लहराने लगा. जिसके बाद वे लोग फरार हो गये. इस दौरान मो. सलमान भी साथ में था. सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया. इस मामले में आजादनगर थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है.

मो. राज के खिलाफ केस दर्ज

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इधर, इस मामले में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के बयान पर शेख सारिक ईमाम, मो. सलमान और जुगसलाई के मो. राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस जुगसलाई के मो. राज की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड: पोस्टिंग का इंतजार कर रहे तीन पदाधिकारियों को बोकारो, रांची और हजारीबाग में मिली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *