Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी समर्थन मिलने लगा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और देशभर के लोगों से भी छात्रों के साथ खड़े होने की अपील की.

राहुल गांधी ने कहा कि भारत का शिक्षा तंत्र कई समस्याओं से जूझ रहा है. शिक्षा न केवल महंगी होती जा रही है, बल्कि व्यवस्था में भी कई कमियां हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार करने की जरूरत है, ताकि छात्रों को बेहतर और निष्पक्ष माहौल मिल सके.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कही बात
उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या किसी एक राज्य की नहीं है. चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, छात्रों की बात को गंभीरता से सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाया जाए.

राहुल गांधी ने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उनकी आवाज़ को महत्व देना होगा.
ALSO READ: रेलवे अपडेट: ट्रैफिक-पावर ब्लॉक के कारण MEMU ट्रेनों का अस्थायी बदलाव, कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित

