Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में ABVP का मशाल जुलूस, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग

Jamtara: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता और चयन...

JAMTAARA

Jamtara: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार को जामताड़ा में मशाल जुलूस निकाला.

छात्रों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

ABVP जामताड़ा के बैनर तले निकाले गए इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व में आयोजित उन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की, जिनमें कथित तौर पर धांधली के आरोप लगे हैं. मशाल जुलूस शहर के मां चंचला चौक से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सुभाष चौक पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में मशाल और तख्तियां थीं, जिन पर निष्पक्ष जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग लिखी थी.

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

ABVP जामताड़ा के जिला संयोजक संजय मंडल ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. ऐसे में अगर भर्ती परीक्षाओं पर लगातार सवाल उठते हैं तो इससे अभ्यर्थियों का भरोसा और मनोबल प्रभावित होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कथित अनियमितताओं के कारण योग्य उम्मीदवारों के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है.

उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ABVP जामताड़ा नगर इकाई के नगर मंत्री प्रकाश यादव ने कहा कि छात्र केवल निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहते हैं. उन्होंने मांग की कि जिन परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप हैं, उनकी उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग

देवघर-जामताड़ा विभाग प्रमुख चंदन रजक ने राज्य सरकार से लंबित भर्तियों को समय पर पूरा करने, परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने और भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है, जिससे भविष्य में किसी भी भर्ती परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल न उठे.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, ABVP के पूर्व कार्यकर्ता आकाश साव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्भय मंडल समेत कई कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे.

ALSO READ : सरायकेला: तिरूलडीह में अवैध बालू परिवहन का बड़ा खेल, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने की जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *