Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था बदलने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा फायदा

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था में सुधार को लेकर गुरुवार को अहम बैठक...

रांची विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आयोजित बैठक
रांची विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आयोजित बैठक

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था में सुधार को लेकर गुरुवार को अहम बैठक हुई. बैठक में देश के कई शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए और परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि छात्रों को पारदर्शी, निष्पक्ष और बेहतर परीक्षा व्यवस्था देना समय की जरूरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति की सिफारिशों से परीक्षा प्रणाली और मजबूत होगी.

बैठक में आंतरिक परीक्षा, सेमेस्टर परीक्षा और छात्रों के मूल्यांकन की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा की गई. इस दौरान परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने, प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और छात्रों के लिए इसे आसान बनाने पर जोर दिया गया.

NEP-2020 के प्रावधानों पर हुआ मंथन

विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति के तहत Academic Bank of Credits (ABC), Credit Transfer, बहुविषयक पढ़ाई और आधुनिक मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी चर्चा की.

इसके अलावा पाठ्यक्रम में हुए बदलाव और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार किया गया. बैठक में कहा गया कि आगे ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार की जाएगी, जो छात्रों के लिए आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद हो.

ALSO READ: जामताड़ा: JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में ABVP का मशाल जुलूस, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *