Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

5.5 फीट का कोबरा पहुंचा रिहायशी इलाके में, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

पाकुड़. पाकुड़ वन विभाग की महेशपुर टीम ने एक 5.5 फीट लंबे कोबरा सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में...

पाकुड़. पाकुड़ वन विभाग की महेशपुर टीम ने एक 5.5 फीट लंबे कोबरा सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. यह रेस्क्यू महेशपुर बाजार स्थित चंदन साहा के घर के पास किया गया, जहां कोबरा के दिखने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

फूफकार मारते कोबरा से दहशत, लोगों ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घर के पास एक विशाल कोबरा को फूफकार मारते हुए देखा, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. बिना देर किए ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के सदस्य अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया. इसके बाद सांप को घने जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका समाप्त हो गई.

गर्मी के कारण रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे सांप

रेस्क्यू टीम में शामिल अशरफुल शेख ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण सांप ठंडे स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कोई विषैला या अन्य प्रकार का सांप दिखाई दे, तो उससे दूर रहें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके और इंसान व वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *