Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दूसरी सोमवारी पर भक्ति का महाकुंभ, 10 अगस्त को एग्रिको मैदान में सजेगी भव्य भजन संध्या

Jamshedpur: सावन माह के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव संघ की ओर से सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को एग्रिको...

Jamshedpur: सावन माह के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव संघ की ओर से सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या एवं 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री नीलकंठ महादेव संघ के अरविंद कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि यह आयोजन लगातार दसवां वर्ष है और संघ के सभी सदस्य इस आयोजन को लेकर पूर्ण रूप से उत्साहित और संकल्पित हैं. कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. आयोजन समिति ने शहर एवं आसपास के सभी शिवभक्तों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

दीपक लख्खा और स्नेहा सिंह राजपूत की भजन प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6:30 बजे भजन संध्या से होगी, जिसमें चंडीगढ़ के दीपक लख्खा और भोजपुर, बिहार की विख्यात स्नेहा सिंह राजपूत जैसे सुप्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को शिव भक्ति में सराबोर करेंगे. इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजन समिति ने बताया कि भंडारे की सभी तैयारियां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुव्यवस्थित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की जा रही हैं.

भक्ति संध्या का मुख्य आकर्षण होंगे दोनों कलाकार

भजन संध्या का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़, पंजाब से पधार रहे प्रसिद्ध भजन गायक दीपक लख्खा होंगे, जो अपनी ऊर्जावान एवं भावपूर्ण शिव भजनों के लिए देशभर में विशेष पहचान रखते हैं. उनके साथ बिहार के भोजपुर (आरा) की सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्नेहा सिंह राजपूत भी अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी. दोनों कलाकारों की प्रस्तुति इस धार्मिक संध्या को यादगार बनाने वाली होगी.

Also Read: झारखंड का ऐतिहासिक पड़ाव: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, कोल्हान का घना जंगल नक्सल-मुक्त

पार्किंग और बैठने की रहेगी पर्याप्त व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं है. श्रद्धालु ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर कुर्सियों पर आसन ग्रहण कर सकेंगे.

8 फीट ऊंचा बर्फ का शिवलिंग बनेगा आकर्षण

भजन संध्या के मुख्य आकर्षण का केंद्र 8 फीट ऊंचाई के बर्फ के शिवलिंग की आकृति शामिल होगी, जिसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है. यह आकृति आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा वातावरण तैयार करेगी.

आध्यात्मिक चेतना और भाईचारे का संदेश

श्री नीलकंठ महादेव संघ के सक्रिय सदस्य अरविंद कुमार ने बताया कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है. इसी भावना के साथ संघ प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करना है. इस वर्ष आयोजित होने वाली भजन संध्या और 10वें विशाल भंडारे को पहले से अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है. उन्हें विश्वास है कि हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

आयोजन को सफल बनाने में जुटा संघ

श्री नीलकंठ महादेव संघ ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रेस वार्ता में संघ के सदस्य पंकज कुमार, अरविंद कुमार, बालकृष्ण प्रसाद, अजीत कुमार, रविशंकर सिंह, विकास कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, मंजीत, जयपाल भगत, राजभुवन, सतीश, पिंटू, रणजीत सरकार, अमित सिन्हा, संतोष सिन्हा, राजू सानन, महेंद्र शुक्ला, सुनील, धनंजय मंडल, मनोज कुमार, दिलीप पासवान, जितेंद्र प्रसाद, विड्डू राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *