Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, दो दुकानें ध्वस्त, एक घायल

Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के दिबौर में शनिवार अहले सुबह एक अनियंत्रित सीमेंट लदे...

Koderma Valley
हादसे में ध्वस्त दुकान

Koderma: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के दिबौर में शनिवार अहले सुबह एक अनियंत्रित सीमेंट लदे ट्रक ने एक अन्य ट्रक को जोरदार टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे बनी दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदा ट्रक कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था. दिबौर के पास ढलान पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और पहले सामने से आ रही ट्रक से टकरा गया, फिर सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा.

सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा घायल का इलाज 

इस टक्कर में दुकान में सो रहे 40 वर्षीय कन्हाई सिंह के पैर पर दीवार गिर गई, जिसका उसका पैर टूट गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया है. ट्रक के चालक और उपचालक को हल्की चोटें आई हैं. दुकानदार छोटू राणा और कारु साव ने बताया कि इस घटना में फ्रीज, काउंटर, रैक और खाद्य सामग्री नष्ट हो गई हैं. अनुमानित नुकसान करीब 5 लाख रुपये है. दोनों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है. सूचना पर कोडरमा पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी सागर गिरी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें: दूसरी सोमवारी पर भक्ति का महाकुंभ, 10 अगस्त को एग्रिको मैदान में सजेगी भव्य भजन संध्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *