Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मौसम बदलेगा करवट: अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

RANCHI: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल से अगले पांच दिनों...

RANCHI: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल से अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 4 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की संभावना है. 5 से 8 अप्रैल के बीच गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

ALSO READ: सिर्फ सीओ ही नहीं, बीडीओ भी आरोपों के घेरे में: विकास के रखवाले ही बने भक्षक, एसीबी के शिकंजे में कई अधिकारी

विशेष क्षेत्रों में प्रभाव

6 और 7 अप्रैल को मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना अधिक है. 7 अप्रैल को पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं का प्रभाव ज्यादा रहेगा. राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी 4 से 8 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री से घटकर 32 डिग्री, और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से घटकर 18 डिग्री तक रह सकता है.आगे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर गर्जन वाले बादल बन सकते हैं, जबकि 10 अप्रैल को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *