Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड क्राइम बुलेटिन: शादी वाले घर में पसरा मातम, नशे की लत और आपसी विवाद ने ली तीन की जान

  झारखंड: राज्य के बोकारो, चतरा समेत कई अन्य जिलों से बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. बोकारो के गोमिया में जहां एक...

 

झारखंड: राज्य के बोकारो, चतरा समेत कई अन्य जिलों से बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. बोकारो के गोमिया में जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं लातेहार में एक कलयुगी पिता ने अपने ही पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके अतिरिक्त, चतरा में हुए एक सड़क हादसे ने एक बाराती की जान ले ली, जबकि रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को दबोचा है.

बोकारो के गोमिया में बड़े भाई की शादी से पहले छोटे भाई ने दी जान, जेब से मिला नशा: 

बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में एक घर की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 18 वर्षीय सतीश कुमार रविदास का शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला. मृतक के बड़े भाई राजकुमार की शादी आगामी 21 अप्रैल को होनी थी और घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे. शनिवार सुबह जब महिलाएं महुआ चुनने जंगल गईं, तब उन्होंने शव को देखा.पुलिस को युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की बोतलें मिली हैं. पास ही एक नया स्मार्टफोन और रस्सी भी बरामद हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका से इनकार किया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मानसिक तनाव के पहलुओं पर जांच कर रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: झारखंड में मौसम बदलेगा करवट: अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

लातेहार में नशे में धुत पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट:

लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत उचवाबर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना घटी. शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पिता बिनेश्वर परहिया ने अपने ही पुत्र सीताराम परहिया की चाकू मारकर हत्या कर दी. जमीन पर पटकने से आक्रोशित होकर पिता ने धारदार हथियार से हमला किया. झगड़ा शांत कराने आए एक अन्य ग्रामीण सुदेश परहिया भी इस हमले में घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है.

चतरा में अनियंत्रित होकर पलटी बाराती स्कॉर्पियो, एक की मौत:

चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर बभने गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बिहार के शेरघाटी से चतरा आ रही बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में शेरघाटी निवासी मोहम्मद राजा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

ALSO READसिर्फ सीओ ही नहीं, बीडीओ भी आरोपों के घेरे में: विकास के रखवाले ही बने भक्षक, एसीबी के शिकंजे में कई अधिकारी

रांची में 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार:

राजधानी रांची के तुपुदाना और खरसीदाग क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल सिंह और शेखर सिंह समेत चार युवकों को हिरासत में लिया है. इनके पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गई है. पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस गिरोह का खुलासा कर सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *