Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य और स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: खूंटी के सारीदकेल में IIM रांची और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन ने लगाया विशेष शिविर

Khunti : ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शनिवार को खूंटी जिले...

Khunti : ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शनिवार को खूंटी जिले के सारीदकेल गांव में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की गई. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन और भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर ने न केवल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, बल्कि महिला स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर भी संवाद स्थापित किया.

ये भी पढ़ें : झारखंड के IAS बने गांवों के भाग्यविधाता और बदलाव के नायक

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण

शिविर का एक प्रमुख आकर्षण आयुष्मान भारत योजना के तहत लगाया गया सुविधा केंद्र था. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जानकारी के अभाव में कई परिवार इस योजना के लाभ से वंचित हैं. संस्थान के स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को कार्ड बनवाने की जटिल प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया. मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर पंजीकरण में सहायता प्रदान की गई, ताकि गरीब परिवारों को पांच लाख रुपया तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके.

ये भी पढ़ें : झारखंड क्राइम बुलेटिन: शादी वाले घर में पसरा मातम, नशे की लत और आपसी विवाद ने ली तीन की जान

नारी स्वास्थ्य पर जोर: सेनेटरी पैड वितरण और जागरूकता

कार्यक्रम के दूसरे चरण में महिलाओं और किशोरियों के लिए ‘मासिक धर्म स्वच्छता पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन द्वारा गांव की महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड्स वितरित किए गए. विशेषज्ञों ने ग्रामीण परिवेश में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए स्वच्छता प्रबंधन और संक्रमण से बचाव के वैज्ञानिक तरीकों पर चर्चा की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *