Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी शेख अराफत गिरफ्तार, भेजा गया जेल

  सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेख अराफत नामक युवक को...

 

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेख अराफत नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है.

पुलिस को इस मामले में पहले ही सफलता मिल चुकी थी, जब 9 मार्च को जाहिद खलीफा को नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान जाहिद खलीफा ने शेख अराफत का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READझारखंड के IAS बने गांवों के भाग्यविधाता और बदलाव के नायक

लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार

बताया जा रहा है कि शेख अराफत इलाके में लंबे समय से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त था. पुलिस ने गुप्त सूचना और पूर्व आरोपी के बयान के आधार पर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की.

इस पूरे मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *