रोलिंग ब्लॉक से ट्रेनें प्रभावित, आद्रा मंडल में 6 से 12 अप्रैल तक कई मेमू रद्द, एक ट्रेन पुनर्निर्धारित

Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 6 से 12 अप्रैल 2026 तक इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल-टेलीकॉम विभागों के अनुरक्षण कार्य...

Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 6 से 12 अप्रैल 2026 तक इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल-टेलीकॉम विभागों के अनुरक्षण कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अवधि में कई मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसमें 68090 और 68089 आद्रा–मिदनापुर मेमू ट्रेन 7, 10 और 12 अप्रैल को रद्द रहेगी. वहीं 68079 और 68080 भोजुडीह–चंद्रपुरा मेमू 7, 10 और 12 अप्रैल को नहीं चलेगी. 68077 और 68078 आद्रा–भागा मेमू 12 अप्रैल को रद्द रहेगी. इसके अलावा 68061 और 68062 आद्रा–आसनसोल मेमू 6, 9 और 12 अप्रैल को रद्द की गई है.

Also Read: झारखंड में 32% पति-पत्नी के बीच संबंध सही नहीं, पाकुड़ में हर दूसरी लड़की बाल विवाह की शिकार

समय में बदलाव

इसके साथ ही 63591 बोकारो–आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को 7 से 11 अप्रैल के बीच पुनर्निर्धारित किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से बोकारो से रवाना होगी.

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *