लालू जी की पार्टी है, टूटने वाली नहीं, RJD को इग्नोर करना नामुमकिन, झारखंड में हम गुरुजी के साथ मजबूती से खड़े हैं: तेजस्वी

Ranchi: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को रांची पहुंचे, जहां कार्निवल हॉल में आयोजित सम्मान समारोह के जरिए उन्होंने...

Ranchi: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को रांची पहुंचे, जहां कार्निवल हॉल में आयोजित सम्मान समारोह के जरिए उन्होंने झारखंड की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी का संकेत दिया. पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाज से हुए स्वागत ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया.

राजद को नजरअंदाज करना नामुमकिन

तेजस्वी यादव ने साफ शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल झारखंड की राजनीति में एक मजबूत शक्ति है, जिसे कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी को तोड़ने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह लालू प्रसाद यादव की पार्टी है, जो कभी टूटने वाली नहीं है.

नेताओं के जाने से नहीं पड़ा असर

तेजस्वी ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी जैसी नेताओं के भाजपा में जाने से राजद कमजोर नहीं हुआ है. जनता का भरोसा आज भी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है.

Also Read:झरिया में कोयला चोरों का दुस्साहस, स्पेशल ब्रांच ASI और पत्नी पर जानलेवा हमला

गठबंधन में सीटें कम मिलने का जिक्र

उन्होंने चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2020 में पार्टी को 1 करोड़ 70 लाख वोट मिले थे, जो 2025 में बढ़कर 1 करोड़ 90 लाख तक पहुंच गए हैं. झारखंड में 7 में से 4 सीटें जीतकर पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई है. उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन में और सीटें मिलतीं, तो परिणाम और बेहतर हो सकते थे.

भाजपा पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मशीन तंत्र और धन तंत्र के इस्तेमाल के बावजूद राजद का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने इसे जनतंत्र बनाम धनतंत्र की लड़ाई बताया.

गुरुजी और हेमंत के साथ खड़े रहने का ऐलान

तेजस्वी ने कहा कि वे गुरुजी (शिबू सोरेन) का सम्मान करते हैं और भाजपा को हराने के लिए हेमंत सोरेन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. साथ ही उन्होंने पार्टी के विस्तार की बात करते हुए कहा कि जिस तरह अन्य राज्यों में चुनाव लड़ा जा रहा है, उसी तरह राजद भी अपनी उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज करा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *