Click Here
Click Here

चाईबासा में पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ: श्रद्धा, शांति और सामुदायिक एकता का अद्भुत संगम

चाईबासा: जिला स्कूल के समीप स्टेशन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माता जी और गायत्री माता के...

चाईबासा: जिला स्कूल के समीप स्टेशन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माता जी और गायत्री माता के संरक्षण में पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ. शुरुआत में मौसम प्रतिकूल रहा, लेकिन कुछ ही देर में वातावरण शांत और स्निग्ध हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह और अधिक बढ़ गया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग और तन्मयता के साथ हवन में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार हुआ.

आस्था के साथ सामुदायिक जुड़ाव का संदेश

महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामुदायिक एकता का भी संदेश देखने को मिला. इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ टुंगरी की अंजू देवगन दीदी का जन्मदिन भी श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया, जहां उपस्थित सभी बहनों ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया.

add1

ALSO READ: सरायकेला: चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ, भैरव पूजा के साथ सजी सांस्कृतिक विरासत

प्रज्ञा अभियान और आयोजन में सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम के दौरान शारदा दीदी द्वारा ‘प्रज्ञा अभियान’ पत्रिका का वितरण किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी जानकारी प्राप्त हुई. आयोजन को सफल बनाने में प्रो. डॉ. शशिलता, किरण शर्मा दीदी और परिणीता दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं रूपा दीदी ने पूरे कॉलोनी को जोड़ने और कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कराने में मुख्य भूमिका निभाई, जिससे आयोजन सामूहिक प्रयास का सशक्त उदाहरण बन गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *