भाजपा स्थापना दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत और सेवा का मंत्र, कहा- अंत्योदय और राष्ट्रवाद ही हमारी शक्ति

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश के...

babulal marandi news
babulal marandi news

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने इस मौके पर पार्टी की वैचारिक नींव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहें.

महापुरुषों के विचारों से मिला संगठन को आधार

मरांडी ने अपने संदेश में पार्टी के वैचारिक पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि आज भाजपा जिस विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ी है, उसकी जड़ें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर राष्ट्रवाद में निहित हैं.

Also Read: होमगार्ड के दागी निरीक्षक की नियुक्ति पर विवाद, पूर्व कंपनी कमांडर ने उपायुक्त से की शिकायत

सशक्तिकरण से आत्मनिर्भरता की ओर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश की प्राथमिकता में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं सर्वोपरि हैं. इन चार स्तंभों के सशक्तिकरण के माध्यम से ही एक सक्षम और वैभवशाली भारत का निर्माण हो रहा है.

कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है भाजपा

बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, कठोर अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण का परिणाम है.

राष्ट्र सेवा का संकल्प

स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस यात्रा को और आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा, आइए, आज हम सभी यह संकल्प लें कि राष्ट्र सेवा के इस मार्ग पर निरंतर चलते हुए भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *