Bokaro: चास अनुमंडल क्षेत्र स्थित भागाबांध के कुंबाटांड़ टोला निवासी तीन युवतियां वज्रपात की चपेट में आकर खेत में ही मूर्छित होकर गिर पड़ीं. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल तीनों युवतियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा
युवतियों ने बताया कि आशा, पूजा और सोनाली तीनों खेत में धान रोपाई का काम कर रही थीं. इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ने लगा. आसमान में तेज गड़गड़ाहट और चमकती बिजली देखकर तीनों एक पेड़ के पास जाकर खड़ी हो गईं. इसी दौरान कुछ दूरी पर तेज धमाके के साथ वज्रपात हुआ. इसके बाद तीनों को करंट जैसा एहसास हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं.

ALSO READ: सरायकेला: चांडिल के जयदा मंदिर में पहली बार बनारस की तर्ज पर हुई महा गंगा आरती
