साहिबगंज कोर्ट को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Sahibganj: जिले के व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. 10...

Sahibganj: जिले के व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. 10 दिनों के भीतर दूसरी बार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

कोर्ट परिसर कराया गया खाली

धमकी की सूचना मिलते ही जज, वकील और कोर्ट कर्मियों को तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. पूरे कोर्ट परिसर को खाली कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया.

Also Read: धनबाद सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मची खलबली

पुलिस और बम निरोधक दस्ता सक्रिय

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि 26 मार्च को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसमें मैसूर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. अब दोबारा ईमेल आने के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें जांच में जुट गई हैं.

प्रशासन की अपील, अफवाहों से बचें

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *