नामकुम के हेसा पीढ़ी में एक्साइज का छापा. 9200 किलो जावा महुआ नष्ट, 7 शराब भट्टियों पर कार्रवाई

Ranchi: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह को मिली गुप्त...

Ranchi: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को नामकुम थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई.

हेसा पीढ़ी गांव में छापेमारी

उत्पाद विभाग की टीम ने हेसा पीढ़ी गांव में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया. अभियान के दौरान टीम ने अवैध चुलाई शराब के अड्डों पर धावा बोला.

9200 किलो जावा महुआ किया नष्ट

अवैध शराब बनाने के लिए ड्रमों में भिगोकर रखे गए लगभग 9,200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

Also Read: अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थानेदार, ग्रामीणों के हंगामे के बाद खाकी की हुई फजीहत

400 लीटर शराब जब्त

इसके साथ ही अवैध शराब के अड्डों से लगभग 400 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई. टीम ने क्षेत्र में संचालित कुल 7 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया.

7 आरोपियों की पहचान

छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफिया और भट्टी संचालक मौके से फरार हो गए. अवैध शराब निर्माण और संचालन में संलिप्त 7 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है.

मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी

सभी फरार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *