Rajgir/Ranchi: 16वीं हॉकी इंडिया नेशनल सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे मुकाबले में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 8-1 से करारी शिकस्त दी. 1 से 12 अप्रैल तक राजगीर में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. मैच में झारखंड की ओर से जयसन कांडूलना ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 गोल दागे. वहीं आशीष तानी पूर्ति, करण कुमार, संजीत भेंगरा, सुनील भेंगरा, सुखु गुड़िया और अर्पण पन्ना ने 1-1 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. झारखंड की आक्रामक रणनीति और मजबूत तालमेल के सामने तमिलनाडु की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई.
ये भी पढ़ें : बेरमो : आवास शुल्क में 60 गुणा वृद्धि से डीवीसी पेंशनरों में आक्रोश, चेयरमैन को लिखा पत्र
झारखंड का आक्रामक खेल, तमिलनाडु की टीम बेबस नजर आई
तमिलनाडु की ओर से संजय ने एकमात्र गोल कर टीम का खाता खोला, लेकिन वह हार का अंतर कम करने में नाकाफी साबित हुआ. पूरे मैच के दौरान झारखंड टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण करते हुए विरोधी टीम की रक्षा पंक्ति को कमजोर कर दिया. झारखंड की इस शानदार जीत पर हॉकी झारखंड तथा खेलकूद विभाग के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से टीम का मनोबल ऊंचा है और आगामी मैचों के लिए उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें : पलामू: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
