बड़ी सफलता : देश के थर्मल पावर स्टेशनों में डीवीसी चंद्रपुरा का दबदबा, 94.81 फीसदी पीएलएफ के साथ बना नंबर वन

Bermo : डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे देश...

Bermo : डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, यह पावर प्लांट 94.81 फीसदी के उच्चतम प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) के साथ देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थर्मल पावर स्टेशनों की सूची में पहले पायदान पर काबिज हो गया है. 250-250 मेगावाट की अपनी दो यूनिटों के माध्यम से हासिल किया गया यह रिकॉर्ड प्रदर्शन डीवीसी की तकनीकी क्षमता और बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है. विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी इस पावर प्लांट ने केंद्रीय क्षेत्र के शीर्ष 10 संयंत्रों में कई बार अपनी जगह बनाई थी, लेकिन इस बार इसने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त की है. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा जारी आंकड़ों में इसे दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें : 40 साल बाद डालसा की पहल से अपनों से मिले मदन साहू, भावुक मिलन ने नम कर दी सबकी आंखें

बेहतरीन टीम वर्क का परिणाम

सीटीपीएस की इस उपलब्धि को संयंत्र के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों के बेहतरीन टीम वर्क तथा कुशल संचालन का परिणाम है. डीवीसी चंद्रपुरा में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यहां विस्तार की योजनाएं भी तेज कर दी गई हैं. वर्ष 2025 में घोषणा के तहत यहां 1,600 मेगावाट क्षमता का एक नया सुपरक्रिटिकल एक्सपेंशन प्लांट प्रस्तावित है, जो आने वाले समय में ऊर्जा संकट को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाएगा. इसके साथ ही,पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए यहां 10 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इंफोर्समेंट टीम की बुलडोजर कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला गया 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *