Ranchi: जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया. विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने, जनशिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

वहीं, यातायात व्यवस्था को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों पर सुचारु यातायात प्रबंधन, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास एवं सुशासन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद, चक्रधरपुर में भाजपा का मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग
