वृद्धाश्रम पहुंचे उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, बुजुर्गों का हालचाल जाना, कहा– “हम सब लोग आपके ही हैं”

Ranchi: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की. इस...

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री

Ranchi: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ आत्मीय समय बिताया. उपायुक्त के संवेदनशील व्यवहार ने वृद्धाश्रम का माहौल भावुक कर दिया.

बुजुर्गों के साथ बिताया आत्मीय समय

निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग ने उपायुक्त से भावुक होकर पूछा, “मेरा कोई है का…?” इस पर उपायुक्त ने उनका हाथ थामते हुए कहा, “हम सब लोग आपके ही हैं.” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

उपायुक्त उन बुजुर्गों से भी मिलने उनके कमरों तक पहुंचे, जो स्वास्थ्य कारणों से नीचे नहीं आ सके. इस दौरान वृद्धाश्रम की एक बुजुर्ग महिला ने भजन प्रस्तुत किया, जिसमें उपायुक्त, प्रोबेशनर आईएएस आस्था शरण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह सहित सभी उपस्थित लोग तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे.

एक अन्य बुजुर्ग ने उपायुक्त से डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने की इच्छा जताई. इस पर उपायुक्त ने तत्काल जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इच्छुक बुजुर्गों के लिए मैच देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पिछली मुलाकात में बुजुर्गों की पसंद को याद रखते हुए उपायुक्त इस बार अपने साथ मिठाइयां भी लेकर पहुंचे. उन्होंने स्वयं तथा प्रोबेशनर IAS आस्था शरण के साथ सभी बुजुर्गों को मिठाई खिलाई और उनके साथ आत्मीय पल साझा किए.

वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सा सुविधा, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, पेयजल, परिसर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान, चापानल की स्थापना, हरियाली के संरक्षण, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा प्रत्येक बुजुर्ग के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.

इसके बाद उपायुक्त ने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और बेड की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया.

ALSO READ: रांची: विकास योजनाओं, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की DC ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *