राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून प्रवेश परीक्षा: झारखंड के छात्रों के पास अब 15 अप्रैल तक मौका

– गृह विभाग ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, 7 जून को होगी परीक्षा, जनवरी 2027 सत्र में नामांकन के लिए अब 10...

– गृह विभाग ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, 7 जून को होगी परीक्षा, जनवरी 2027 सत्र में नामांकन के लिए अब 10 दिन का अतिरिक्त समय

Ranchi: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), देहरादून में प्रवेश का सपना देख रहे झारखंड के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने जून 2026 में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी है. पूर्व में आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. यह प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से चयनित छात्रों को जनवरी 2027 के सत्र में नामांकन मिलेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक या उससे पहले डाक द्वारा विभाग को प्राप्त हो जाने चाहिए. डाक में होने वाले किसी भी विलंब के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं होगी.

ये भी पढ़ें : पोक्सो पीड़ित बच्चों को सहारा देने के लिए नियुक्त होंगे ‘सपोर्ट पर्सन’, एक केस के मिलेंगे 5000 रुपए

आवेदन के लिए इन 3 महत्वपूर्ण बातों का रखें खास ध्यान

– आवेदन की प्रति: आवेदन पत्र दो प्रतियों में भेजना अनिवार्य है

– कहां भेजें: आवेदन पत्र केवल गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची को ही भेजें. अभ्यर्थी सीधे आरआईएमसी देहरादून को आवेदन न भेजें, अन्यथा उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.

– अपूर्ण आवेदन: निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले या अधूरे भरे हुए आवेदन पत्रों को सीधे तौर पर अस्वीकृत कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : बड़ी सफलता : देश के थर्मल पावर स्टेशनों में डीवीसी चंद्रपुरा का दबदबा, 94.81 फीसदी पीएलएफ के साथ बना नंबर वन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *