JPSC ने घोषित की नई परीक्षा तिथि, अभ्यर्थियों को मिली राहत भरी जानकारी

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की नई तिथि का ऐलान किया है. अब...

jpsc
jpsc

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की नई तिथि का ऐलान किया है. अब यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होगी. पहले यह परीक्षा 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी. आयोग के अनुसार परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और इसे दो पालियों में लिया जाएगा.

परीक्षा का समय

  • प्रथम पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (सामान्य अध्ययन – प्रथम पत्र)
  • द्वितीय पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक (सामान्य अध्ययन – द्वितीय पत्र)

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

  • अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा.
  • परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है.
  • सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है.

Read Also: HEC ने 1000 एकड़ खाली जमीन बेचने के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी

परीक्षा केंद्र पर महत्वपूर्ण नियम

  • मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है.
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा.
  • OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतें.
  • केवल नीला या काला बॉल पेन प्रयोग किया जा सकता है.
  • परीक्षा में बायोमेट्रिक और IRIS जांच की व्यवस्था रहेगी.

Read Also: किसानों की चिंता बढ़ाएगा झारखंड में बेमौसम मौसम, अगले 3 दिन रहें सतर्क

हेल्पलाइन सुविधा

एडमिट कार्ड डाउनलोड में समस्या होने पर अभ्यर्थी 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं. इस नई तिथि के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम रूप देने का पर्याप्त अवसर मिल गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *