झारखंड में रोजगार की बड़ी चाहत: 3.95 लाख से अधिक युवा कतार में, पलामू और बोकारो में सबसे ज्यादा जॉब फाइट, श्रम विभाग ने जारी की रिपोर्ट

रांची: झारखंड में सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार पाने की चाहत लगातार बढ़ती जा रही है. श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट...

रांची: झारखंड में सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार पाने की चाहत लगातार बढ़ती जा रही है. श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की संख्या बढ़कर 3,95,901 पहुंच गई है. यह आंकड़ा राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार के सीमित अवसरों को दर्शाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार की सबसे अधिक मांग पलामू जिले में दर्ज की गई है. इसके बाद बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और रांची का स्थान है. राजधानी रांची में भी 30,680 युवा नौकरी की तलाश में हैं.

टॉप 5 जिले जहां सबसे अधिक रोजगार की मांग

पलामू: 44,515

बोकारो: 36,937

धनबाद: 35,981

पूर्वी सिंहभूम: 32,936

रांची: 30,680

शिक्षा के स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा

बेरोजगार युवाओं के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि 10वीं और 12वीं पास युवाओं की संख्या सबसे अधिक है. इससे संकेत मिलता है कि राज्य में मिडिल लेवल नौकरियों की भारी मांग है. वहीं, 81,743 ग्रेजुएट और 16,672 पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं का रोजगार की कतार में होना उच्च शिक्षित वर्ग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है.

ALSO READ: पलामू: विश्रामपुर में कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आंकड़े

10वीं पास: 1,30,173

12वीं पास: 1,14,149

ग्रेजुएट: 81,743

पोस्ट ग्रेजुएट: 16,672

आईटीआई: 14,158

डिप्लोमा: 14,725

माध्यमिक: 16,750

अनस्किल्ड: 6,502

युवा वर्ग पर सबसे ज्यादा दबाव

रिपोर्ट के अनुसार, 20 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 3,24,296 युवा रोजगार की तलाश में हैं, जो कुल संख्या का लगभग 82 प्रतिशत है. यह वर्ग राज्य की कार्यशील आबादी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.

इसके अलावा, 40 वर्ष से अधिक आयु के 39,903 लोग भी रोजगार की तलाश में हैं, जबकि 19 वर्ष तक के 3,161 किशोर पढ़ाई के साथ या उसके तुरंत बाद काम की खोज में जुटे हैं.

जिलावार स्थिति

राज्य के लगभग सभी जिलों में रोजगार की मांग बनी हुई है. प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं

गढ़वा: 9,125

पलामू: 44,515

चतरा: 5,907

लातेहार: 6,952

लोहरदगा: 8,572

गुमला: 18,796

हजारीबाग: 9,444

सिमडेगा: 2,587

खूंटी: 5,239

रांची: 30,680

कोडरमा: 6,714

गिरिडीह: 22,649

बोकारो: 36,937

रामगढ़: 11,275

धनबाद: 35,981

जामताड़ा: 10,456

देवघर: 5,218

दुमका: 12,669

गोड्डा: 12,093

पाकुड़: 18,800

साहेबगंज: 7,806

सरायकेला: 19,242

पश्चिमी सिंहभूम: 19,326

पूर्वी सिंहभूम: 32,936

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *