गर्मियों का सुपर कूल सलाद: तरबूज-कॉर्न से पेट भी ठंडा, भूख भी शांत

  Lifestyle Desk: चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर दिन और ऊपर से भारी खाना-गर्मियों में ये कॉम्बिनेशन अक्सर पेट को परेशान कर...

 

Lifestyle Desk: चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर दिन और ऊपर से भारी खाना-गर्मियों में ये कॉम्बिनेशन अक्सर पेट को परेशान कर देता है. ऐसे में जब शाम को हल्की भूख सताए, तो दिल कुछ ठंडा, हल्का और टेस्टी खाने का करता है. यहीं पर तरबूज-कॉर्न सलाद एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है.  तरबूज  की ठंडक और स्वीट कॉर्न का हल्का स्वाद मिलकर न सिर्फ पेट को राहत देते हैं, बल्कि आपको तुरंत फ्रेश भी महसूस कराते हैं.

स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल

गर्मियों में ऐसा खाना मिल जाए जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी, तो बात ही अलग हो जाती है. तरबूज-कॉर्न सलाद इसी का एक शानदार उदाहरण है.

तरबूज  में भरपूर पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पेट को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. वहीं Sweet corn इस सलाद में फाइबर के साथ हल्का मीठा और क्रंची टेक्सचर जोड़ता है. जब जूसी तरबूज और क्रंची कॉर्न एक साथ मिलते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन स्वाद और ताज़गी का ऐसा मज़ेदार मिश्रण बन जाता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है.

ALSO READकौन है सन्नी सिंह? कोयलांचल की धूल से अपराध की दुनिया तक की कहानी

तरबूज-कॉर्न सलाद बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? जानें आसान सामग्री सूची

इस फ्रेश और हेल्दी सलाद को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या खास चीजों की जरूरत नहीं होती. किचन में आसानी से मिलने वाली इन सामग्री से आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं:

  • Watermelon – 2 कप (छोटे टुकड़ों में कटा, बीज निकाले हुए)
  • Sweet corn -1 कप (उबला हुआ)
  • पुदीने के पत्ते – 8-10 (बारीक कटे, ताज़गी के लिए)
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • काला नमक और चाट मसाला – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी (हल्का तीखापन देने के लिए)

इन साधारण चीजों के साथ तैयार होने वाला यह सलाद स्वाद में जितना लाजवाब है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है.

बनाने का आसान तरीका

इस रिफ्रेशिंग समर सलाद को बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है:

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में कटे हुए तरबूज के टुकड़े और उबले हुए Sweet corn डाल लें.
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ ताजा पुदीना मिलाएं. पुदीना इस सलाद में अलग ही ताज़गी और ठंडक जोड़ता है, जो गर्मियों में काफी सुकून देता है.
  • इसके बाद स्वादानुसार काला नमक, चाट मसाला, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और ताजा नींबू का रस डालें.
  • सभी चीजों को चम्मच से हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि तरबूज के टुकड़े टूटें नहीं और मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं.बेहतर स्वाद के लिए तैयार सलाद को 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें-इसका असली मजा इसी तरह आता है.
  • गर्मियों में यह तरबूज-कॉर्न सलाद न सिर्फ स्वाद में शानदार है, बल्कि आपको लंबे समय तक फ्रेश और एनर्जेटिक भी बनाए रखता है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *